शहर की पॉश कॉलोनी मनोरमा गंज में व्यापारी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा करते हुए घर में ही काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया है आरोप महिला से सोने चांदी के ₹4 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद की है।
मामला पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज कॉलोनी में रहने वाली पर फरियादी व्यापारी राहुल दयाल थाने पर शिकायत की थी कि घर में अलमारी के लॉकर टूटे हुए हैं और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया है पुलिस ने घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदेह होने पर नौकरानी से भी पूछताछ की पूछताछ के दौरान नौकरानी कई बार अपने बयान बदलते रहे पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी की पूरी घटना को कबूला घटना के बाद पुलिस ने नौकरानी के घर से ₹4 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं ।
