इंदौर की जनता को आयोध्या दर्शन कराने की योजना कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला द्वारा बनाई गई है। जिसके चलते विधानसभा एक के नागरिकों को राम जन्मभूमि की यात्रा कराने का पहला जत्था आज रवाना हुआ। अयोध्या यात्रा के पहले जत्थे में 600 लोग शामिल थे।
दरअसल कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला द्वारा विधानसभा के लोगों को आयोध्या यात्रा कराने का निर्णय लिया है यात्रा का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 9 से किया गया जिसमें पहले जत्थे में 600 लोग शामिल हुए। विधायक शुक्ला का कहना है कि अयोध्या यात्रा के बाद रहवासियों को और भी यात्राओं पर ले जाया जाएगा। अलग-अलग धर्म समाज की यात्राएं निकाली जाएगी शुक्ला ने कहा कि उन्होंने 101 यात्रा कराने का संकल्प लिया है जिसे वह डेढ़ वर्ष के यात्रा रहवासियों को कराएंगे।
