कपड़ा व्यापार पर GST की दर 5 फीसदी से 12 फीसदी होने पर इंदौर के रिटेल गारमेंट व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में विरोध किया। विरोध स्वरूप रिटेल गारमेंट व्यापारियों ने ब्लैक डे मनाया। साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर बढ़ती जीएसटी का विरोध भी किया। वहीं व्यापारियों का कहना है कि हम शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर हमारी मांगे नहीं मानी जायेगी। तो यह चरणबद्ध प्रदर्शन लगातार जारी रहेंगे।
दरअसल बढ़ती जीएसटी का विरोध लगातार जारी है। कपड़ा व्यापारी के बाद अब रिटेल गारमेंट्स व्यापारी बढ़ती जीएसटी के विरोध में मैदान में उतर गए है। इसी कड़ी में शनिवार को शहर में इंदौर रिटेल गारमेंट्स व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर काले वस्त्र सजाकर विरोध जताया। एक दुकान पर पुतलों को काले कपड़े पहनाकर उनके हाथों में पोस्टर देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही व्यापारियों ने भी काले कपड़े पहनकर मानव श्रृंखला भी बनाई।
