देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इन्दौर पुलिस की बड़ी सफलता थाना चंदन नगर के गुमास्ता नगर में बर्तन व्यापारी के यहाँ हुई लगभग 80 लाख की सनसनीखेज नकबजनी का पर्दाफाश।

फरियादी की पत्नी के भाई ने ही अपने अन्य एक साथी के साथ दिया वारदात को अंजाम।

Abhishek Raghuvanshi16 अक्टूबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • फरियादी की पत्नी के भाई ने ही अपने अन्य एक साथी के साथ दिया वारदात को अंजाम।
  • साजिश रचने वाली मास्टरमाइंड बहूरानी ने सम्पत्ति की चमक एवं जलन की वजह से बनाई चोरी की योजना
  • दोनों भाइयों एवं उनकी पत्नियों में सम्पत्ति को लेकर अक्सर होता था विवाद

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.10.2021 को थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत गुमास्ता नगर निवासी राहुल पिता कैलाश अग्रवाल के घर पर चोरी होने की सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री महेश चंद जैन को मिली जिस पर तत्काल अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन – 2 श्री प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री बी पी एस परिहार एवं थाना प्रभारी चंदन नगर को घटना स्थल भिजवाया एवं स्वयं भी घटना स्थल पहुंचे। उसके बाद घटना स्थल पर थाना चंदन नगर, थाना अन्नपूर्णा, थाना द्वारकापुरी के क्राइम स्कॉट को तत्काल बुलवाया गया,फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, एफएसएल अधिकारी को भी बुलाया गया वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी चंदन नगर दिलीप कुमार पुरी द्वारा उक्त टीमों के साथ घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। घटना के संबंध में थाना चंदन नगर पर अपराध क्रमांक 836/2021 धारा 457,380 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

फरियादी द्वारा बताया गया था कि उक्त वारदात में करीब 80 लाख का मश्रुका जिस में सोने, डायमंड, चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी गया है जो एक बहुत ही सनसनीखेज घटना होने से पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर श्री मनीष कपुरिया व्दारा उक्त वारदात की गंभीरता से पता तलाश हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चंदन नगर थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त नकबजनी के माल मश्रुका की पतारसी हेतु 2 टीम गठित की गईं जिसमे एक टीम को घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक करने हेतु लगाया गया एवं दूसरी टीम को फरियादी के घर आने जाने वाले लोगों, नौकरानी , दूधवाला, कारपेंटर, ऑटोवाले आदि से पूछताछ करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके तारतम्य में टीम-1 द्वारा घटना स्थल के लगभग 2-3 किलोमीटर तक के सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया एवं टीम -2 द्वारा फरियादी के घर आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति, दूधवाला, काम करने वाली महिलाओं, जुगनू के ऑटो चालक एवं घर में दो दिन पूर्व काम करने वाले कारपेन्टरों से सघन पूछताछ की गई।

सीसीटीव्ही कैमरे में दो व्यक्ति हाथ में हेलमेट लिए हुए फरियादी के घर के कुछ दूरी पर ऑटो खड़ा कर पैदल फरियादी के घर मे घुसते हुए एवं वारदात को अंजाम देकर बाहर निकलकर कुछ दूर चलकर ऑटो से जाते हुए दिखे जिसमें दोनों व्यक्तियों का सिर्फ हुलिया ही नजर आया साथ ही वारदात को मात्र 20 मिनट में ही अंजाम देना सामने आया इसके अलावा सीसीटीव्ही कैमरों में कुछ नजर नहीं आया । इसी हुलिए को आगे और कैमरों में देखने पर दशहरा मैदान तरफ दो लोगों को ऑटो से उतरकर एक्टिवा से बैठकर वापस जाते हुए पाया गया। उक्त दोनों लोगों के हुलिए को अन्य कैमरों से मिलान किया गया। पूछताछ में पाया गया कि फरियादी की पत्नी का भाई वैभव एक्टिवा से ही फरियादी के घर आता था उसके बाद चंदन नगर पुलिस ने फरियादी की पत्नी के भाई वैभव पर नजर रखना शुरू कर दी जिसमें वैभव का हड़बड़ाना स्पष्ट सामने आया। उसके बाद दिनांक 14.10.2021 को चंदन नगर पुलिस द्वारा मास्टरमाइंड बहूरानी के भाई वैभव पिता शंकरलाल उम्र 28 साल निवासी व्यंकटेश विहार एरोड्रम इन्दौर को लेकर आए एवं उसके बताए अनुसार उसकी दुकान पर काम करने वाले उसके साथी अरबाज पिता याकूब उम्र 19 साल निवासी मोमीनपुरा रावजी बाजार इन्दौर को तत्काल लेकर आए। वैभव से पूछताछ की गई जिसमें वैभव द्वारा उक्त वारदात अपनी बहन के कहने पर अपनी दुकान पर काम करने वाले अरबाज के साथ करना बताई गई। वैभव के द्वारा बताया गया कि मेरी बहन बार बार मुझसे कहती थी कि मेरे जेठ जेठानी के पास ज्यादा संपत्ति है उन्होंने साकेत कालोनी में मकान भी ले लिया है मेरे पास कुछ नहीं बचा है शादी में भी मेरी जेठानी को मुझसे ज्यादा सोना चढाया गया। घटना दिनांक को भी मेरी बहन ने बोला कि भाई तुम मेरी मदद करो आज घर पर कोई नहीं है मैं अपनी सासु माँ को लेकर डॉक्टर को दिखाने के बहाने ले जा रही हूं तुम घर में से सोना एवं रुपये चुरा ले जाओ। मेरा सोना एवं सामान पैक रखा है जेठानी एवं सासु माँ के कमरे का लॉक तोड़कर चुराकर ले जाना।

आरोपी वैभव व उसके साथी के बताए अनुसार दोनों से लगभग 1 किलो 600 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 40 ग्राम डायमण्ड के आभूषण, लगभग 600 ग्राम चांदी के आभूषण व नगदी करीब 20,000रुपये, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक MP09UU5340 सहित कुल मश्रुका लगभग 85 लाख रूपये का जब्त किया गया है। प्रकरण में मास्टरमाइंड बहूरानी फरियादी की पत्नी माधुरी को भी धारा 120बी भादवि के तहत उक्त प्रकरण में आरोपी बनाया गया है जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी, उनि लोकेन्द्र सिंह खड़ेल, प्रआर पंकज सांवरिया, प्रआर अभिषेक सिंह पंवार, प्रआर कमलेश चावड़ा, आरक्षक होतम सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र राठौर एवं आरक्षक विजय कटारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑