देश की बात, आपके शहर से
इंदौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बांग्लादेशी लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बांग्लादेशी लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार

इन्दौर में साल 2020 में इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में 21 बांग्लादेशी लड़कियों को देह व्यापार के मामले में पुलिस ने पकड़ा था। जिसके बाद उनके तार एमडी ड्रग्स मामले से जुड़े पाए।

Abhishek Raghuvanshi24 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इन्दौर में साल 2020 में इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में 21 बांग्लादेशी लड़कियों को देह व्यापार के मामले में पुलिस ने पकड़ा था। जिसके बाद उनके तार एमडी ड्रग्स मामले से जुड़े पाए। नशे और देह व्यापार के अपराध में पुलिस ने लड़कियों के अलावा 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वही पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने विजय दत्त और उज्ज्वल ठाकुर के नाम सामने आते थे। वही 15 नवंबर इंदौर की विजय नगर पुलिस ने जब एक होटल में कार्रवाई की थी तो देह व्यापार में लिप्त 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया था। जिनमे से 3 लड़कियों की पहचान को लेकर जांच की जा रही थी। इस दौरान भी इंदौर की विजय नगर पुलिस के सामने विजय दत्त और उज्ज्वल ठाकुर का नाम सामने आया। फिलहाल, पुलिस ने अवैध तरीके से लड़कियों को बांग्लादेश से भारत लाकर देह व्यापार के मामले में 5 आरोपी व 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

अपकोबबता दे कि इंदौर पुलिस ने एक हफ्ते तक मुंबई में डेरा डाल रखा था। इस दौरान पुलिस ने जब अलग अलग लोगो से विजय दत्त के बारे में पता लगाया। हालांकि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा का था तो राष्ट्रीय स्तर की जांच एजेंसी ने भी इंदौर पुलिस के मिशन पर सयुंक्त रूप से काम किया। जिसके बाद बांग्लादेशी सैक्स रैकेट का बड़ा सरगना पुलिस गिरफ्त में आया। खुद को विजय दत्त बताने वाला गैंग का सरगना असली नाम मोमिन है और बांग्लादेश के बवान जिले के कसई का रहने वाला है। दस साल पहले बांग्लादेश छोड़कर वो मुंबई आया और उसने फर्जी राशन कार्ड के जरिये अपना नाम परिवर्तित करवा लिया। जिसके बाद मोमिन न राशन कार्ड पर बल्कि आधार सहित अन्य दस्तावेजो पर विजय दत्त पिता विपुल दत्त बन गया।इतना ही नही उसने मुंबई में दूसरी शादी भी कर ली वही उसकी पहली पत्नि महिलाओं से जुड़ा एक एनजीओ चलाती है। जिसके माध्यम से हर साल हजारों लड़कियों को बांग्लादेश से भारत लाया जाता है। मोमिन की बांग्लादेशी पत्नि अनाथ और कमजोर आर्थिक स्थिति वाली लड़कियों को चंगुल में फंसाकर भारत पहुंचाती थी। मोमिन उर्फ विजय दत्त उन लड़कियों से देशभर में देह व्यापार करवाता था। वो लड़कियों के हिस्से में कम पैसे देता था मोटी कमाई का बड़ा हिस्सा कभी हुंडी तो कभी हवाला के जरिये बांग्लादेश पहुंचा देता था।

बता दे कि इंदौर पुलिस ने मुंबई से दलाल मोमिन को गिरफ्तार किया जो फर्जी तरीके से विजय दत्त नाम रखकर मुंबई में हिंदुस्तानी पत्नि के साथ रहता था। मोमिन के गिरोह में देश भर में कई दलाल शामिल है जो बांग्लादेश से लड़कियों को बॉर्डर पार करा कर देह व्यापार के लिए अलग अलग स्थानों पर भेज देते थे।

इंदौर के पूर्वी क्षेत्र के एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि आरोपी मोमिन उर्फ विजय दत्त ने 10 साल में हजारो लड़कियों को देह व्यापार में धकेला है। वो लड़कियों को गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित देश के सभी राज्यो में भेजता था। मध्यप्रदेश के खंडवा, भोपाल , खरगोन, अन्य जिलों में भी इसके दलाल सक्रिय है। वही मध्यप्रदेश में भी वो अब तक हज़ारों की संख्या में बांग्लादेशी लड़कियों को देह व्यापार के लिए भेज चुका है। फिलहाल, पुलिस ने गिरोह के 5 पुरुष और 3 महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे इंदौर पुलिस को मिली राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है क्योंकि पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय देह व्यपार गैंग का खुलासा किया है। गैंग के मुख्य सरगना मोमिन और उसके साथियों को पुलिस गिरफ्तार कर इंदौर लाई है।

एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि चूंकि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा था लिहाजा, मामला, राष्ट्रीय स्तर की एजेंसीज भी पुलिस के साथ कार्रवाई में शामिल थी। उन्होंने बताया खुफिया तरीके से बांग्लादेश बार्डर पार कराने वाले गिरोह के सदस्यों के तार बार्डर के आस पास के लोगो से जुड़े है। वही वो लड़कियों को भारत लाकर उन्हें पुलिस की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देह व्यापार करवाते थे इतना ही लड़कियों की क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें एमडी ड्रग्स का आदि बना दिया जाता था। फिलहाल, पुलिस मुख्य सरगना, आरोपियों से कड़ी पूछताछ करेगी ताकि अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े अन्य लोगो का भी खुलासा हो सके।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑