आयुक्त द्वारा झोन 3 का औचक निरीक्षण के दोरान वृद्धजन व विकलांग की सुविधा हेतु शहरी गरीबी उपशमन विभाग को झोन परिसर के तल पर स्थानांरित करने के दिए निर्देश
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा प्रातः 11 बजे झोनल कार्यालय 03 शांतिपथ का औचक निरीक्षण किया।
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा प्रातः 11 बजे झोनल कार्यालय 03 शांतिपथ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान झोनल अधिकारी श्री बंसत गोगडे, स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्रीय सीएसआई, शहरी गरीबी उपशमन प्रभारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त सुश्री पाल द्वारा झोन 3 के औचक निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय झोनल अधिकारी श्री बसंत गोगडे से झोन क्षेत्र में आने वाले वार्डो के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई, झोन के परिसर में पेव्हर ब्लॉक उखडे होने पर उन्हे रिपेअर करने के साथ ही परिसर को व्यस्थित करने तथा झोन भवन पर बोर्ड लगाने के निर्देश दिये गये। साथ ही झोन परिसर मे बाहर अटाला व अन्य अनुपयोगी सामग्री रखा होने के साथ ही परिसर के आगे आने-जाने रास्ते पर वाहन बेतरतीब खडे होने पर उन्हे व्यस्थित करने के साथ ही अनुपयोगी सामान को हटाने के निर्देश दिये गये तथा परिसर में स्थित चौकीदार के रूम को खाली कर उसका अन्य कार्य में उपयोग करने के निर्देश दिये गये।
आयुक्त सुश्री पाल द्वारा झोन के शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ विभाग के निरीक्षण के दौरान पाया कि शहरी गरीबी उपशमन विभाग झोन के प्रथम तल पर स्थित है, जिससे की बृजुर्गो व विकलांगजन को विभाग में आने से परेशानी होती है, इसको दृष्टिगत रखते हुए, आयुक्त द्वारा शहरी गरीबी उपशमन विभाग को झोन के भूतल पर स्थित कक्ष में स्थांनातरित करने के निर्देश दिये गये। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ से संबंधित वृद्धजन, विकलांग को झोन पर नही बुलाने, योजना से संबंधित दस्तावेज व अभिलेख लाने हेतु हितग्राहियो को परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जावे।
इसके साथ ही विभाग में आए नागरिको से पुछा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी आपको है या नही, किन-किन योजनाओ का लोन यहां पर मिलता है, योजनाओ की जानकारी आपको कहा से मिली है, कौन सा व्यवसाय करते है, कहां रहते है आदि जानकारी नागरिको से पुंछी गई। साथ ही विभाग में प्राप्त आवेदनो की जानकारी तथा रजिस्टर भी चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय सीओ झोन पर मिलने पर आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए, सीओ को बैंक में प्रचलित लोन प्रकरण के निपटान के लिये फिल्ड में रहने के निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही झोन के राजस्व विभाग के संबंध में यह बताया गया कि झोन 3 का राजस्व विभाग निगम मुख्यालय वर्कशॉप के पीछे स्थित पुराने झोन भवन में स्थित है, इस पर आयुक्त द्वारा करदाताओ की सुविधा हेतु झोन 3 के मुख्य झोनल कार्यालय पर राजस्व विभाग को स्थानांतरित करने के निर्देश दिये गये।
आयुक्त सुश्री पाल द्वारा झोन के जनकार्य विभाग का कक्ष प्रथम तल पर स्थानांतरित करने के साथ ही झोन पर प्राप्त आवेदनो के संबंध में जानकारी लेते हुए, रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया, रजिस्टर में आवेदन प्राप्ति व निराकरण के साथ ही नागरिको को दी जाने वाली पावती के संबंध में भी जानकारी ली गई। साथ ही वार्ड के स्टाफ को फिल्ड में रहकर कार्य सुनिश्चित करने के भी संबंधितो को निर्देश दिये गये।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले