अमेरिका के लिए पहेली बना चीन:चीनी जासूसों ने अमेरिका में बनाई पैठ, लेकिन CIA अब भी चीन के राज जानने में लाचार
अमेरिकी जासूसी एजेंसियाें के लिए चीन हार्ड टारेगट बन गया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पैंतरों को भेद पाने में अमेरिकी एजेंसियां नाकाम साबित हो रही हैं। अमरीकी खुफिया एजेंसी (CIA) भी लाचार नजर आ रही है।
अमेरिकी जासूसी एजेंसियाें के लिए चीन हार्ड टारेगट बन गया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पैंतरों को भेद पाने में अमेरिकी एजेंसियां नाकाम साबित हो रही हैं। अमरीकी खुफिया एजेंसी (CIA) भी लाचार नजर आ रही है। जबकि चीनी जासूसों ने अमेरिका पर अपनी पैठ बनाई हुई है। एक टॉप सीक्रेट अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए चीन पहेली बन गया है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के अनुसार चीन ने लगभग दो दशक के दौरान ऐसा आयरन कर्टन (लौह आवरण) विकसित किया है कि अमेरिका इसे भेद नहीं कर पा रहा। बोल्टन कहते हैं कि जासूसी में अमेरिका अब काफी हद तक साइबर और एआई पर ही निर्भर रह गया है। मानवीय इनपुट कम हो गया है। चीन में अमेरिकी जासूस बेहद कम बचे हैं।
5 मामले जहां अमेरिका की नाकामी दिखी
चीन का हॉन्गकॉन्ग पर नियंत्रण: चीन ने हॉन्गकॉन्ग पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है। अमेरिका, चीन के इस कदम के बारे में अंदाजा भी नहीं लगा सका।
दक्षिण चीन सागर: चीन ने इस क्षेत्र में अपनी सैन्य शक्ति को कई गुना बढ़ा लिया है। चीन इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के आदेशों की भी सरेआम अवहेलना कर रहा है।
कोरोना की उत्पत्ति: कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बारे में राष्ट्रपति बाइडेन ने जासूसी एजेंसियों को काम पर लगाया, लेकिन उन्हें अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं मिली।
चीनी कंपनियां: अमेरिका में अंडरकट चीन कंपनियों पर रोक नहीं लग पाई है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा। चीन आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा।
साइबर हमले
चीनी सरकार समर्थित हैकरों के साइबर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों पर इन हमलों पर प्रभावी रोक नहींं लग पा रही है। चीनी हैकर अमेरिकी रक्षा और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अक्सर साइबर हमले करते रहते हैं। अमेरिका इसका तोड़ नहीं निकाल पा रहा है।
चीनी बोलने वाले जासूस कम
खुफिया रिपोर्ट में सामने आया कि अमेरिका के पास चीनी भाषा (मंदारिन) बोलने वाले जासूसों की कमी है। ऐसे में अमेरिकी जासूसों का दायरा सीमित हो जाता है। सत्ता के गलियारों में भी अमेरिकी जासूस अहम सूचनाएं नही जुटा पाते हैं।
चीन मिशन सेंटर बनाना पड़ा
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के पिछड़ने के कारण अमेरिका को चीन मिशन सेंटर बनाना पड़ा है। सीआईए के निदेशक बिल बर्न्स का कहना है कि मिशन का उद्देश्य खुफिया सूचनाओं को बीजिंग से तुरंत पहुंचाना है। जिससे तुरंत निर्णय कर सके।
2017 में कई जासूसों का सफाया
चीन में 2017 में काउंटर इंटेलिजेंस अभियान के दौरान कई अमेरिकी जासूसों का सफाया किया गया। चीनी सरकार ने कई जासूसों को मौत की सजा दी, तो कइयों को गायब करा दिया। कई अमेरिकी जासूस चीन की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे हैं। राष्ट्रपति जिनपिंग ने अमेरिकी जासूसों पर कड़ाई के आदेश दिए हैं

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले