कई सालों से इंदौर पुलिस को सहयोग कर अपराधों पर लगाम कसने के तैनात नगर सुरक्षा समिति को अब नए स्वरूप में ढाला जाएगा। जिसकी शुरुआत इंदौर के पूर्वी क्षेत्र के थानों से की जा रही है।
दरअसल, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य न सिर्फ खास मौकों पर पुलिस के साथ फील्ड पर उतरते है बल्कि कई क्षेत्रों में होने वाले अपराधों पर नजर रख पुलिस की मदद करते है। ऐसे में इंदौर में पुलिस ने अब नगर सुरक्षा समिति में थाना स्तर पर युवाओं को जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया। इसके पहले चरण में पुलिस 20 – युवाओ की टीम बनाकर उन्हें ट्रेनिंग देगी और साथ पुलिस की मदद करने वाली नगर सुरक्षा समिति की युवा विंग सायकिल पर सवार होकर अपनी अपनी बीट में भ्रमण करेगी। इससे होगा ये की हर रोज सुबह एक से डेढ़ घण्टे तक चहलकदमी से युवाओ का फिजिकल फिटनेस बना रहेगा साथ ही सुबह – सुबह मार्निंग वाकर्स के साथ होने वाली आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाई जा सकेगी।
मंगलवार रात को एसपी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी आशुतोष बागरी ने नगर सुरक्षा समिति के नए स्वरूप की जानकारी मौजूद महिला व पुरूष सदस्यों को दी। एसपी पूर्व इंदौर आशुतोष बागरी ने बताया कि युवाओं को नगर सुरक्षा समिति में जोड़ने से कई लाभ है और बकायदा जोड़े गए युवाओं के लिए ड्रेस कोड रहेगा ताकि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो में खौंफ रहे। वही उन्होंने बताया कि जब 20 युवा एक साथ और कई बार अपनी अपनी बीट के क्षेत्रों में घूमेंगे तो पुलिस का कार्य ज्यादा बेहतर होगा।वही नगर सुरक्षा समिति से जुड़े रमेश शर्मा ने बताया कि इंदौर एसपी ने नगर सुरक्षा समिति को एफेक्टिव बनाने के लिए जो महा अभियान शुरू किया है उसमें नए लोगो को प्राथमिकता के साथ जोड़ा जाएगा। वही यंग ब्लड यदि ज्यादा ऊर्जा और अनुशासन से काम करता है तो इंदौर में पुलिस बल की कमी भी नही रहेगी।
