सेक्टर-डी चंदन नगर निवासी रफीक पुत्र अब्दुल रशीद का गमछा मशीन में फंस गया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। संयोगितागंज थाना पुलिस के अनुसार, भाई असलम ने बताया कि रफीक साजन नगर स्थित आशीष दाल मिल में सुपरवाइजर था। वह दो साल से वहां काम कर रहा था। गुरुवार सुबह आठ बजे वह मिल गया था। धूल उड़ने के कारण उसने गमछा बांध रखा था। गले में बंधा गमछा काम के दौरान मशीन में फंस गया। जब कर्मचारियों ने देखा तो मशीन बंद की। मिल मालिक आशीष बंसल को सूचना देकर कर्मचारी रफीक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रफीक की पत्नी और चार साल की एक बच्ची है।
