निपानिया में रहने वाले 18 वर्षीय कन्हैया पुत्र लखन काजले ने घर से दूर जाकर एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लसूड़िया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
बड़े भाई गोकुल ने बताया कि वे मूल रूप से सतवास के रहने वाले हैं। निपानिया क्षेत्र में करीब पांच साल से रह रहे हैं। बुधवार शाम को मटन लेकर आए थे, वह फोन पर बात करने के लिए बाहर आया और फिर कहीं चला गया। बहुत देर इंतजार करने के बाद भी जब नहीं आया तो उसे ढूंढ़ा। फोन लगाया तो वह भी बंद था। सुबह आठ बजे सूचना मिली कि कन्हैया ने बबूल के पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली है। वहां पहुंचे तो पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई। वहीं पुलिस ने बताया कि सुबह लोगों ने उसे बबूल के पेड़ पर लटका देखा तो सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।
