इंदौर के नगर निगम द्वारा लगातार मिल रही अतिक्रमण की शिकायत के बाद बाणगंगा क्षेत्र के बाणेश्वरी धाम पर कार्रवाई कर महिला द्वारा किया जाए अतिक्रमण को जमींदोज किया गया महिला पर जिला प्रशासन द्वारा पहले भी ब्रांड आवर संबंधित कार्रवाई की जा चुकी है…।
इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र बाणेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी के रिश्तेदार महिला द्वारा पिछले कई महीनों से मंदिर के परिसर के आसपास कई स्क्वायर फीट जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था जिसकी शिकायत नगर निगम सहित अन्य विभागों को भी की जा रही थी लगातार मिल रही शिकायतों के चलते नगर निगम द्वारा सुबह जेसीबी मशीन व अन्य उपकरणों से महिला द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को कुछ ही मिनटों में जमींदोज कर दिया गया अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि महिला पर पहले भी कार्रवाई को लेकर टीम पहुंची थी लेकिन महिला द्वारा काफी विवाद किया गया था उस समय प्रशासन द्वारा महिला से कानूनी रूप से ब्रांड आवर की कार्रवाई करवाते हुए मामला शांत कराया गया था जब महिला ने अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया तो आज नगर निगम द्वारा या कार्रवाई को अंजाम दिया गया है
