इंदौर में कपड़ा कारखाना में संचालक ने लगा ली फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

निहालपुरा स्थित रेडीमेड कपड़ा कारखाना में संचालक 47 वर्षीय नरेश पुत्र देवचंद पंवार निवासी सुदामा नगर ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी।
पंढरीनाथ थाना पुलिस के अनुसार भतीजे अमन ने बताया कि चाचा नरेश कारखाने में खुद ही कपड़ों की कटिंग का काम करते थे। बुधवार शाम वे कारखाने से करीब 7.30 बजे घर आए और चाय पीकर वापस कारखाने चले गए। रात 10 बजे तक घर नहीं आए तो उनका बेटा अंशुल कारखाने पहुंचा तो पिता फंदे पर लटके मिले। उन्हें उतारकर तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भतीजे का कहना है कि पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें सुसाइड नोट लिखा हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

Exit mobile version