,इंदौर तेजाजी नगर पुलिस ने शादी समारोह से गहनों से भरा बैग चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी ने एक होटल मैं शादी समारोह के दौरान जेवर से भरा बैग चोरी किया था
दरअसल फरियादी सारिका पति जितेंद्र जैन ने तेजाजी नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह शादी समारोह में शामिल होने स्काईलाइन रिसोर्ट बाईपास पर गई थी और वह शादी में व्यस्त थी उसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति रूम का ताला तोड़कर बैग में रखा गोल्ड डायमंड नेकलेस ईयर रिंग व अन्य सोने के आभूषण चुरा कर ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम का गठन किया व स्काईलाइन रिसार्ट पहुंचकर शादी समारोह के सीसीटीवी फुटेज वह घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति होटल में आता जाता दिखा था जिस पर पुलिस ने उसे संदिग्ध मानते हुए आसपास के रहने वाले लोगों को बताया जिसमें उस युवक की शिनाख्त भोला दुबे निवासी मरोद फाटा के रूप में हुई पुलिस ने तुरंत उसके घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार किया जिसमें उसके घर की तलाशी लेने पर चुराया गया सारा माल पुलिस को बरामद हो गया चोरी गए सारे माल की कीमत ₹200000 से अधिक की थी फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सारा माल बरामद कर लिया है
