दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम को लेकर इंदौर में भी खास तैयारियां की गई थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर इंदौर में भी बीजेपी ने मंडल स्तर तक इस कार्यक्रम के प्रसारण की तैयारी की, इंदौर के प्रमुख मंदिर और सभी 28 मंडलों में एलईडी स्क्रीन लगाकर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा था इंदौर के कांटा फोड़ मंदिर पर प्रमुख रूप से इस कार्यक्रम को लेकर आयोजन रखा गया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए यहां पर मंदिर पर पूजन अर्चन करने के बाद कार्यक्रम में मौजूद संतों का सम्मान किया गया, दिव्य काशी भव्य काशी को लेकर पिछले कई दिनों से इंदौर में बीजेपी ने घर-घर दस्तक दी थी आज मंडल स्तर के साथ ही प्रमुख मंदिरों पर भी इस कार्यक्रम को लेकर आयोजन रखे गए थे जहां पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा था
