इंदौर शहर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद अब पुलिस नए क्लेवर में नजर आ रही है। इसी के चलते सोमवार अल सुबह एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास, थाना प्रभारियों के साथ साइकल भ्रमण पर निकले, इस दौरान एडिशनल डीसीपी व्यास ने शहर की जनता से कमिश्नर प्रणाली के संबंध में आम जनता के चर्चा की।
दरअसल इंदौर शहर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद अब पुलिस अपराधियों को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने नए फार्मूले इज़ाद कर रही है। पुलिस कमिश्नर आईजी हरियाणा चारी मिश्र द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर सोमवार को एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास द्वारा अलसुबह थाना जूनी इंदौर और भवंर कुआं के बल के साथ साईकिल भ्रमण पर नजर आए, इस दौरान एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास ने इलाके में भ्रमण कर शहर की जनता से चर्चा कर पुलिसिंग और कमिश्नरी के संबंध में जानकारी साझा की.. वही जनता की समस्याएं सुनी गई.. गौरतलब है कि डीसीपी महेश चंद जैन के अनुसार पुलिस आज से पहले भी जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनकर अपराधियों पर नियंत्रण करती थी और अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं इसके लिए पुलिस के आला अधिकारियों के साथ निर्देश जारी किए गए हैं जिसके तहत एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास ने इसकी शुरुआत की है, फिलहाल यह व्यवस्था पूरे शहर में लागू की जाने वाली है जिसका आज ट्रायल हो चुका है।
