शराब पीने के लिए पैसे ना देने पर 2 बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दरअसल मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के छोटी लखानी फैक्ट्री के पास ड्यूटी से घर जा रहे हैं विक्की नामक युवक को गणेश पाटीदार और उसके साथी ने रोका और शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे जब इस चीज का विरोध विक्की ने किया और कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है इस पर गुस्साए गणेश और उसके अन्य साथी द्वारा विक्की से मारपीट करने लगे और गणेश ने एक धारदार चाकू निकाल कर विक्की पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गए घायल की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं आरोपी गणेश और उसके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है
