14 साल की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले व फरार चल रहे इनामी आरोपी को गुजरात के बड़ोदरा से किया गिरफ्तार लंबे समय से आरोपी की तलाश।
दरअसल कनाडिया थाना क्षेत्र मे 14 साल की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था इसके बाद आरोपी विनोद मीना की तलाश पुलिस कर रही थी पुलिस ने आरोपी पर 5000 का इनाम भी घोषित कर रखा था जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी गुजरात के वडोदरा में रहकर अपनी फरारी काट रहा है इस पर पुलिस ने टीम गठित कर गुजरात के वडोदरा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
