शहर में एक फ्रूट व्यापारी किसी जहरीले जानवर काटने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उपचार के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान व्यापारी की मौत हो गई जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
दरअसल मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में रहने वाले फल फ्रूट व्यापारी दीपक सुनहरे अपने घर के पास खाली मैदान में टहल रहे थे उसी दौरान अचानक एक जहरीला जानवर उन्हें काट कर चले गया कुछ देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 1 सप्ताह तक उपचार चलने के बाद आखिरकार दीपक की मौत हो गई सूचना पर थे पुलिस ने मर्ग कायम किया है वहीं घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किन कारणों से मृत्यु हुई है।
