इंडस्ट्रियल एरिया के श्री गुरु लीला केमिकल फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के सूरज नगर के इंडस्ट्रियल एरिया मौजूद श्री गुरु लीला केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची जहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जाए है। भीषण आग की चपेट में फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान बुरी तरह जलकर खाक हो गया।

दरअसल दमकल कर्मचारियों को सूचना मिली कि हीरा नगर थाना क्षेत्र के सूरज नगर इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद साबुन बनाने वाली फैक्ट्री श्री गुरु लीला केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया आग लगने के बाद फैक्ट्री के कर्मचारियों में भगदड़ मचने लगी है सूचना पर से तत्काल मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का माल बुरी तरह जलकर खाक हो गया संभवत शार्ट सर्किट के चलते आग लगना बताया जा रहा है

Exit mobile version