लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते भ्रष्ट अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुवे शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दो टीमो ने कार्रवाई करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । दरअसल पहली कार्रवाई इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने चिमन बाग स्थित उपायुक्त सहकारिता एवं रजिस्टर कार्यालय पर की जहां पर वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक संतोष जोशी नाम के एक भ्रष्ट अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया संतोष जोशी ने सोसाइटी चुनाव कराने के लिए फरियादी से 20 हज़ार की मांग की थी जिसमें से 10 हज़ार आज देना तय हुए थे।जहा कार्यालय के बाहर चाय की दुकान पर जैसे ही भ्रष्ट आरोपी संतोष जोशी ने रिश्वत ली मौके पर पहुंचकर संतोष जोशी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है वहीं दूसरा मामला राहु थाना क्षेत्र का है जहां पर अमर सिंह ममदलोई नाम के पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया । जिसमें पटवारी ने पीड़ित से नहर खोदने के नाम पर जमीन के पेपर में संशोधन के लिए 20 हज़ार की रिश्वत मांगी थी । लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्ट पटवारी को भी 20 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।

Exit mobile version