इंदौर जिला न्यायालय परिसर में विगत कई वर्षों से भंडारा एवं खिचड़ी वितरण का कार्य लगातार अभिभाषकगण अश्विन अध्यारू , पल्लवीका अध्यारू ओर गौरव अध्यारु के माध्यम से किया जाता है इस वर्ष साईं बाबा की खिचड़ी महा प्रसादी कोर्ट परिसर में बांटी गई , परिसर में ही बाबा साईं नाथ का मंदिर भी कई वर्ष पूर्व से ही बनवाया हुआ है जिसे आज बड़े ही साज सज्जा के साथ सजाया गया वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विन अध्यारू ने बताया कि हाल ही में अभिभाषक संघ के चुनाव में पल्लवीका ने कार्यकारिणी में प्रथम स्थान लेकर विजय प्राप्त की बाबा का आशीर्वाद हमेशा ऐसे ही बना रहे आज न्यायालय परिसर में साईं बाबा की आरती के पश्चा कोर्ट में मौजूद अधिवक्ताओं व पक्षकारों को लगभग 251 किलो की खिचड़ी प्रसादी वितरण की गई
