कांग्रेस नेताओं पर लगातार दर्ज हो रहे मामले और महंगाई को लेकर अब कांग्रेस मैदान संभालने वाली है इंदौर में आने वाली 25 तारीख और 28 तारीख को इंदौर में कांग्रेस दो बड़े प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं इसे लेकर गांधी भवन पर कांग्रेस नेताओं की बैठक भी आयोजित की गई
इंदौर में कांग्रेस के द्वारा 25 तारीख को रीगल चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस धरने में महंगाई, नगर निगम द्वारा किए जा रहे अनैतिक काम और कोविड से लोगों की ही मृत्यु को लेकर धरना रहेगा, इसके बाद 28 तारीख को इंदौर में कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हो रहे मुकदमे को लेकर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा, सभाग आयुक्त कार्यालय पर दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेसी ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हो रहे प्रकरणों का विरोध दर्ज कराएंगे इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने गांधी भवन पर एक बैठक भी आयोजित की इस बैठक में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और जीतू पटवारी भी शामिल हुए
