राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चोरो ने एक साथ पांच घरों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने जैसे ही प्रदेश को कोरोना काल के बंधनों से मुक्त कर दिया। वैसे ही चोर भी सारे बंधनों से मुक्त हो गए, क्योंकि बीती रात इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में कुछ चोरों ने एक साथ पांच घरों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

दरअसल इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के विजय पैलेस में बीती रात एक चोर गिरोह ने एक साथ पांच घरों में हाथ साफ कर दिया। चोर इतने शातिर थे कि रात को 1 बजे के बाद घरों में पहुंचे और सुबह 5 बजे के पहले पांचों घरों से हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान उजागर हो सके, वहीं जिन पीड़ितों के घर चोरों ने हाथ साफ किया है। उनका कहना है कि चोर किसी ऑटो रिक्शा में आए थे, जो पास ही के स्कूल में लगे सीसीटीवी में साफ दिख रहे हैं। फिलहाल स्कूल संचालक ने सीसीटीवी फुटेज देने से इनकार कर दिया है। वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

दरअसल जब मीडिया विजय पैलेस स्थित पीड़ितों के घर पहुंचा तो वहां का मंजर देखने लायक था मध्यमवर्ग की रेखा में आने वाले अब्दुल रशीद और इमरान खान के घर चोरों ने हाथ साफ किया है इमरान का कहना है कि चोरों ने उस वक्त उनके घर का ताला तोड़कर हादसा किया जब उनकी पत्नी डिलीवरी के लिए अपने घर गई हुई थी और वह भी घर में नहीं थे बीती रात पहली बार उन्होंने अपनी सिलक का ₹27000 नगदी के लगभग घर में हिफाजत से रखी थी वही पत्नी के सोने का हार और चूड़ियां भी इस बार घर में ही रखे हुए थे जिसे चोर चुरा कर ले गए हैं वही पास ही में रहने वाले अब्दुल रशीद के घर से भी चोरों ने एक मोबाइल और कुछ रत्नों के साथ ही ₹20000 नगदी पर हाथ साफ किया है अब्दुल रशीद का कहना है कि चोर रात 1 बजे के बाद क्षेत्र में आए थे और सुबह 5 बजे के पहले निकल गए।

Exit mobile version