लिस्टेड बदमाशों की लिस्ट में शामिल सलमान लाला के शागिर्द छोटे आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लिस्टेड बदमाशों की लिस्ट में शामिल सलमान लाला के शागिर्द छोटे आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बता दे आरोपी के ऊपर कई संगीन अपराध दर्ज है। वही आरोपी गंभीर अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उस पर रासुका की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम लगाते हुए, थाना प्रभारी ने टीम को निर्देशित किया था कि क्षेत्र के लिस्टेड गुंडों की धरपकड़ की जाए, जिसके तहत बीते दिनों क्षेत्र के कुख्यात गुंडे सलमान लाला गेंग के दो बदमाशों को पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए, गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन छोटा आदिल उस दौरान पुलिस की गिरफ्त से बच निकला था। जिसके बाद एमआईजी पुलिस ने छोटा आदिल को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आदिल के ऊपर 13 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं। जिसके चलते पुलिस ने उस पर रासुका की कार्रवाई करने की बात कही है।

Exit mobile version