गुरुवार इंदौर में दिनदहाड़े हुई डकैती की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है। वही पुलिस ने अब बदमाशों पर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस अब क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाल रही है।
दरअसल इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के व्यस्तम भोलाराम उस्ताद मार्ग पर कल दिनदहाड़े स्वर्गीय पंडित जयप्रकाश वैष्णव के घर पर करीब छह हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल ओर चाकू की नोंक पर घर में मां और दोनो बेटी सहित नोकरानी को बधंक बनाने के बाद डकैती को अंजाम दिया था। बदमाश यहां करीब 20 मिनट से अधिक समय रुकने के बाद लाखो रुपये समेट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना स्थल से बदमाशों के फुटेज निकाले। जिसमें वह मेन रोड तक जाते दिखाई दिए है। पुलिस ने बदमाशों के उपर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। वही पूरे मामले की जांच के लिए तीन थानों की करीब आठ टीमें लगाई है, जो अपने स्तर पर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वही इसमें कई लोगो को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य जगहों के सिसिटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
गौरतलब है कि पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में निकल गई। वही पूलिस का दावा है कि बदमाशों को वो जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
