ब्राउन शुगर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से कुल 78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।
दरअसल राजेंद्र नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुलक सिटी में नशीला मादक पदार्थ बेचने वाले 2 लोग एक बड़ी डील करने वाले हैं सूचना पर से पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गौतम और शहजाद को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से कुल 78 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है बताया जा रहा है आरोपी नशे के भी आदी है नशा बेचने का भी काम करते हैं पकड़े गए आरोपियों के पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है वहीं अब पुलिस इन से लाई गई ब्राउन शुगर से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही है आने वाले समय में कई और नामों का पुलिस खुलासा कर सकती है।
