रावजी बाजार पुलिस ने क्षेत्र में नशा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से 1 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि रावजी बाजार क्षेत्र में एक युवक गांजा बेच रहा है शिकायत मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 1 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है आरोपी का नाम अशोक सोनकर है जिस पर इंदौर शहर के 25 से अधिक थानों में मामले दर्ज हैं फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है वही एनडीपीएस एक्ट के तहत इस आरोपी पर कार्रवाई की गई है
