रॉयल्टी से अधिक रेत ट्रक में भरकर परिवहन खनिज अधिकारी की शिकायत पर खदान मालिकों पर प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जिला प्रशासन ने अब रेत माफियाओं पर नकेल कसना शुरू कर दी है इसी के चलते तीन अलग-अलग तीन खदान मालिकों पर प्रकरण दर्ज कराया है जहां रॉयल्टी से अधिक रेत ट्रक में भरकर परिवहन किया जा रहा था।

दरअसल राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रेती मंडी पहुंचकर जिला प्रशासन अधिकारियों ने वहां पर सर्चिंग अभियान चलाया जहां 3 खदान मालिकों द्वारा रॉयल्टी से अधिक ट्रक में ओवरलोड रेती भरकर उसका परिवहन किया जा रहा था जहां नियम के विरुद्ध ओवर लोडिंग और शासन को रियलिटी की रकम कम दर्शा कर धोखे रखा जा रहा था जिस पर खनिज अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन खदान मालिक और ड्राइवरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version