गाड़ी टकराने को लेकर हुआ विवाद महाराष्ट्र पुलिस बताकर कार चालक की जमकर पिटाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गाड़ी टकराने की बात को लेकर हुए विवाद के चलते महाराष्ट्र पुलिस बताकर अपने भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर कार चालक की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रेती मंडी चौराहे का है जहां बाइक और कार में टक्कर हो गई थी जिसको लेकर के कार चालक द्वारा पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी विकास ने खुद को महाराष्ट्र पुलिस का बताकर कार चालक के साथ पिटाई करना शुरू कर दी मौके पर उसके भाई और अन्य परिजन भी पहुंचे और जमकर कार चालक की पिटाई की गई घटना की शिकायत संबंधित थाने पर की गई थी इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के पास एक जैकेट बरामद हुआ जिसमें महाराष्ट्र पुलिस का मोनो बना हुआ था फ़िलहाल इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version