सब जेल महू पर आज NGO मनु मेमोरियल संस्था की सरिता काला और विनीता तिवारी के द्वारा पुस्तकालय का उदधाटन एवं बंदियों के द्वारा कोरोना महामारी से सम्बंधित रंगोली एवं चित्रकला के माध्यम से कोरोना एवं पर्यावरण के बचाओ का संदेश देते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया। बंदियों के मध्य केरम, शतरंज , क्रिकेट तथा वालीवाल की 2 दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में माननीय न्यायाधीश श्री विकास चंद्र मिश्र एवं महू न्यायालय के अन्य न्यायाधीश कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
