अखंड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर जी ने बताया कि हमारे संगठन के तत्वाधान में आयोजित होने वाले प्रथम प्रादेशिक परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 28 फरवरी समय 10:00 बजे से स्थान नंदन पैलेस होशंगाबाद रोड भोपाल में आयोजित किया गया है इस प्रादेशिक आयोजन में मध्यप्रदेश के सभी जिले के रघुवंशी समाज के नागरिक व अभिभावक उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर रघुवंशी समाज की विभिन्न प्रतिभाओ व समाजजनों का सम्मान किया जाएगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी अखंड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद के प्रादेशिक परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों शासकीय सेवकों, पत्रकार, समाज सेवा में जुड़े लोगों के लिए एवं स्मारिका के विमोचन पर शुभकामना संदेश भी दिया है
