मल्हार संघरालय से नंदी की बेश क़ीमती मूर्ति चोरी करने वालो को सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र स्थित मल्हार संघरालय से एक नंदी की बेश कीमती मूर्ति चुराने वाले दो आरोपीयो को सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसका सीसीटीवी सोशॉयल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था

दरसअल इंदौर शहर में चोरी की घटना रुकने का नाम नही ले रही है वही इंदौर शहर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने से भी अपराधियो में खोफ नजर नही आ रहा है वही ताजा मामला इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में आया है जहा मल्हार संघरालाय में रखी सालों पुरानी बेशकीमती नंदी की मूर्ति चोरी हो गई थी वही सराफा थाना प्रभारी द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले गए जिसमे दो आरोपी नंदी की मूर्ति ले जाते हुए नजर आ रहे थे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने आरोपीयो को पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर दो आरोपी करण और संतोष को गिरफ्तार बेशकीमती नंदी की मूर्ति जब्त कर दोनों आरोपीयो से अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है

Exit mobile version