बदमाशों के बढ़ते आतंक के कारण रहवासियों द्वारा किया गया प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भले ही कमिश्नरी प्रणाली लागू कर सख्त कानून लागू कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं लेकिन जमीनी स्थिति कुछ और ही है बदमाशों के बढ़ते आतंक के कारण रहवासियों द्वारा रोड पर वेट का प्रदर्शन किया गया

इंदौर का पश्चिम क्षेत्र में बदमाशों द्वारा लगातार आतंकवाद पाया जा रहा है इसी कड़ी में मल्हारगंज थाना क्षेत्र के रामबली नगर मैं बदमाशों द्वारा एक घर में काफी पथराव किया गया था इसके चलते पूरे मामले में पुलिस ने शिकायत भी दर्ज की थी लेकिन रोजाना बदमाशों द्वारा किए जा रहे हमले से आहत होकर रह वासियों द्वारा उग्र प्रदर्शन कर महिलाएं सड़कों पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना रुख रखते हुए महिला का कहना था कि यहां पर बदमाशों का काफी आतंक है रोजाना गली मोहल्ले में हमले किए जाते हैं छोटे बच्चे और महिलाओं का सड़कों से गुजर ना दुश्वर हो चुका है नशे का कारोबार के कारण बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है इसी कारण से आज यहां पर पूरे रहवासियों द्वारा इकट्ठा होकर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है

फिलहाल मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों का कहना है कि पूरे ही मामले में प्रकरण दर्ज कर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और क्षेत्र में जिनके भी खिलाफ शिकायत मिलेगी उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version