इंदौर में महिला की हत्या बिचोली हप्सी ब्रिज के पास मिला शव, गले में फंदे के निशान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के कनाडिया थाना छेत्र के बिचोली हप्सी ब्रिज के पास एक महिला की लाश मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फेल गई  है। राहगीरों की सूचना पर मोके पुलिस पहुंची महिला की पहचान भगवतीबाई निवासी विराट नगर के रूप में हुई बेटे ने पहचान की वही महिला के गले में रस्सी के फंदे के निशान मिले हैं। महिला मूल रूप से महिला बड़वानी की रहने वाली थी। आजाद नगर थानाक्षेत्र के विराटनगर में अपने परिवार से अलग किराए के मकान में रह रही थी। वही मालिक से भी मकान खाली कराने को लेकर महिला का विवाद चल रहा था फलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

इंदौर के आजाद नगर थाना छेत्र के विराट नगर में रहने वाली महिला भगवती बाई की लाश अलसुबह कनाड़िया थान छेत्र के बिचौली हप्सी ब्रिज के पास मिली हे पुलिस के मुताबिक उन्हें सुबह साढ़े सात बजे सूचना मिली थी कि क्षेत्र में सड़क पर महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उसके गले पर निशान थे। आशंका है कि महिला को गला घोंटकर मारा गया है। महिला के बेटे ने महिला की पहचान की  मृतका का नाम 45 वर्षीय भगवती पत्नी आशाराम मेवाड़े निवासी विराट नगर है। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह मूल रूप से तलवाड़ा जिला बड़वानी की रहने वाली है। यहां काम करने के लिए आई थी। महिला के दो बेटे हैं, वह उनसे अलग रहती थी। हत्या किसने और क्यों की, या फिर ये आत्महत्या हे इस पुरे मामले में पुलिस हत्या और आत्मह्त्या दोनों ही बिन्दुओ पर जांच कलर रही  है। वही पुलिस घटनास्थल के आसपास में सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी हासिल करने की कोशिश में जुटी है।वही मकान मालिक पर भी हत्या महिला कि हत्या करने आशंका जताई जा रही हे फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओ पर बारीकी से जांच कर रही हे … 

Exit mobile version