इंदौर के पहले पुलिस कमिश्नर बने हरिनारायण चारी मिश्रा, और मकरन्द देउस्कर संभालेंगे भोपाल की कमान , 10 अन्य की भी पोस्टिंग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राज्य शासन ने इंदौर और भोपाल में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने के बाद इन जिलों में नए पुलिस कमिश्नर की पदस्थापना कर दी है। मकरंद देउस्कर भोपाल और हरिनारायण चारी मिश्रा इंदौर के पहले पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश में शुक्रवार को 12 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों की पदस्थापना के नवीन आदेश जारी किए गए हैं। एक अन्य आदेश ए साईं मनोहर एडीजी मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली पदस्थ किया गया है।

Exit mobile version