बदमाशो पर लगाम कसने के लिए उनसे बांड भरवाए और ट्रैफिक संभालने के लिए चौराहे पर लगाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर में बढ़ते अपराधों को लेकर ओर पुलिस द्वारा बदमाशो पर लगाम कसने के लिए उनसे बांड भरवा रही है । इसी कड़ी में पलासिया पुलिस ने क्षेत्र के बदमाशो के बांड भरवाने के बाद उन्हें ट्रफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए चौराहे पर लगाया । अब तक पूर्वी क्षेत्र में 400 से अधिक बदमाशो के बांड अलग अलग थाना क्षेत्र में भरवाए जा चुके है ।

इन्दौर में गुंडों बदमाशो ने संभाला ट्रैफिक… पुलिस ने बदमाशों पर नकेल कसने के लिए अब उनके बांड भरवाना शुरू कर दिया है । बांड भरने के बाद भी अगर बदमाश अपराध करते पाए गए तो उन पर प्रतिबंधत्मक कार्यवाई की जाएगी । इसी कड़ी में पलासिया पुलिस ने क्षेत्र के लिस्टेट बदमाशो के बांड भरवाए ओर उसके बाद उन्हें अपराध ना करने की शपथ दिलवाकर उन्हें चौराहे पर खड़ा कर ट्रफिक व्यवस्था ठीक करने में लगाया । हमेशा क्षेत्र में उत्पात करने वाले बदमाशो को ट्रफिक व्यवस्था ठीक करते देख क्षेत्र के लोग भी आश्यर्च में पड़ गए ।

Exit mobile version