शहर में देर रात बीते 45 मिनट के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो हत्याओं के मामले सामने आए हैं दोनों ही मामलों में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पहला मामला खुडैल थाना क्षेत्र के ग्राम टिल्लोर खुर्द गांव का है जहां पत्नी को ससुराल लेने पहुंचे पति मुकेश को ससुर ने बेटी को ले जाने से इंकार कर दिया इसी बात से गुस्सा हुए मुकेश का ससुर से विवाद शुरू हो गया विवाद इतना बढ़ा कि मुकेश धारदार चाकू से अपने ही ससुर को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।
वही दूसरा मामला पाटीदार थाना क्षेत्र के गौतमपुरा कॉलोनी का है यहां रहने वाले आकाश मराठा नामक युवक की पत्थरों से कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी गई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है मृतक आकाश मराठा पर भी पूर्व में कई मामले दर्ज है संभवत पुरानी रंजिश के चलते आकाश की हत्या की वजह सामने आ रही है
