भोपाल-इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के 24 घंटे में ही पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने ड्राफ्ट बनाकर गृह विभाग को भेज दिया है। माना जा रहा है कि PHQ (पुलिस हेडक्वार्टर) जल्द ही नए सिस्टम को अस्तित्व में लाना चाहता है। यही कारण है कि आला अफसर सोमवार को प्रस्ताव को अंतिम रूप देने की कवायद करते रहे।
इंदौर और भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्ट्म जल्द ही लागू होगा,,, बता दें कि नए सेटअप में अधिकार व मेट्रोपॉलिटिन एरिया तय राज्य कैबिनेट करेगी।
मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि इससे पहले 2016 में पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेजा था, लेकिन उसमें नए सेटअप पर ज्यादा फोकस नहीं किया गया था। उसमें भोपाल और इंदौर का मेट्रोपॉलिटिन एरिया नोटिफाइड करने के प्रस्ताव को प्राथमिकता गई थी। उस समय हाई पावर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक सहमति मिलने बाद PHQ ने ड्राफ्ट तैयार कर गृह विभाग को भेजा था। बावजूद मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रस्ताव अटक गया था,,लेकिन इस बार माना जा रहा है कि ये सिस्टम जल्द ही लागू होगा
मेट्रो की तर्ज पर लागू होने जा रही इस निर्णय पर शहर के बुद्धिजीवियों ने हर्ष जताते हुए सराहना की है,,,
