कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला द्वारा स्वच्छता की कमान संभालने वाले सभी सफाई कर्मियों का सम्मान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

स्वच्छता में नंबर वन का खिताब लगातार पांच वर्षों तक हासिल करने पर इंदौर में लगातार जश्न का माहौल चल रहा है। शहर का हर रहवासी नंबर वन के खिताब को लेकर उत्साहित नज़र आ रहा है। उसी कड़ी में कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला भी मैदान में उतरे है। और शहर को मिली इस सफलता में शहर की जनता की सहभागिता और स्वच्छता की कमान संभालने वाले सभी सफाई कर्मियों का सम्मान विधायक शुक्ला करेगें।

स्वच्छता में सबसे बड़ा योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों के लिए विधायक शुक्ला द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के अंतर्गत आने वाले 17 वार्ड में इंदौर नगर निगम की ओर से नियुक्त किए गए 1370 सफाई कर्मियो का सम्मान किया जायेगा। विधायक शुक्ला का कहना है की इस समारोह में इन सफाई कर्मियों को दाल बाफले का भोजन भी कराया जाएगा । इसके साथ ही सभी सफाई कर्मियों को प्रमाण पत्र, शील्ड और प्रोत्साहन राशि के रूप में 500 रुपए भेंट किए जाएंगे । वही शुक्ला ने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राज्य सरकार को ओर से इंदौर के सभी सफाई मित्रों के लिए कम से कम 10000 रुपए प्रत्येक व्यक्ति के मान से प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा करना चाहिए ।

Exit mobile version