मध्यप्रदेश में कोरोना का प्रकोप कम होते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा कोरोना को लेकर प्रतिबंध हटाए गए हैं। उसी कड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग में भी 100% क्षमता के साथ कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। वही 2 वर्षों से कोरोना के चलते ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन साथ परीक्षाएं भी ऑनलाइन के माध्यम से ली जा रही थी। लेकिन अब परीक्षाएं और कक्षाओं का संचालन ऑफलाइन के माध्यम से ही किया जायेगा।
वही नौवीं से बारहवीं तक कक्षाओं की अर्धवार्षिक परीक्षा 29 नवंबर से कराने की तैयारी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कर ली गई। और यह सभी परीक्षाएं ऑफलाइन के माध्यम से की जाएगी , जो 8 दिसंबर तक चलेगी ।कक्षाओं के पूर्ण क्षमता के साथ संचालन किया जाएगा। वही अब कक्षाओं के संचालन के लिए अभिभावकों की अनुमति नहीं लेना पड़ेगी। ऐसी उमीद स्कूल शिक्षा विभाग को है।
