तेजाजी नगर पुलिस ने पिछले दिनों हुए एक लोडिंग गाडी चोरी का खुलासा करते हुए धार जिले के रहने वाले दो आरोपियो को पकड़ा है । फिलहाल दोंनो आरोपियो से पूछताछ जारी है जिसमे कई नए खुलासे होने की उम्मीद है ।
मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है । यह बायपास स्थित फ्लिपकार्ट के ऑफिस से मनोज वर्मा का टाटा एस लोडिंग वाहन दिनांक 13 नवंबर को चोरी हो गया था । जिसकी सूचना पर तेजाजी नगर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए धार जिले के मनावर में रहने वाले विष्णु चौहान और अर्जुन चौहान को पकड़ा गया जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने गाडी चुराना कबूला । पुलिस ने इनके कब्जे से गाडी जब्त कर ली है ।
फिलहाल दोंनो आरोपियो से पूछताछ जारी है । जिसमें कई खुलासे होने की उम्मीद है ।
