बदमाशो के होशले हुए बुलंद इंदौर में महिला से पर्स छीनने की कोशिश, गाड़ी से गिरी; बदमाश हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर में बेखौफ बदमाश सीरियल एक के बाद एक तीन लूट का प्रयास बाइक सवार बदमाशों द्वारा पर्स छीनने के वक्त संघर्ष करने के दौरान दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल जहां महिला एडवोकेट और स्कूल शिक्षिका और एक अन्य महिला को बनाया निशाना।

पहला मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया इलाके का है जहाँ रिटायर्ड जज की एडवोकेट बहू आराधना सिंह घर बच्चों को लेने के लिए एक्टिवा पर सवार होकर जा रही थी इसी दौरान पीछे से अचानक आए बाइक सवारों ने महिला का पर्स छीनने का प्रयास किया घटना के दौरान सड़क पर गिर गई जिससे एडवोकेट महिला बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हो गई तत्काल महिला को नजदीक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि महिला को 3 फैक्चर बताए गए हैं।

वहीं दूसरी घटना एमआइजी थाना क्षेत्र के अनूप नगर एक्सटेंशन में रहने वाली स्कूल शिक्षिका करण देसाई स्कूल से बस से उतर कर अपने घर की ओर आ रही थी तभी एक्टिवा सवार बदमाशों ने अचानक पीछे से आए और महिला का पर्स छीनने का प्रयास किया महिला बदमाशों से संघर्ष के दौरान बुरी तरह गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें नकाबपोश बदमाश घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं

तीसरी घटना छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के एसजीएसआईटीएस कॉलेज के सामने की है जहां अपनी भाभी के साथ घर जा रही है एक्टिवा सवार महिला मनीषा गुप्ता को भी बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया महिला के गले मे टगा पर्स पर अचानक बाइक सवार बदमाश छीन कर फरार हो गए महिला के पर्स में ₹6000 और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे

- Advertisement -
Exit mobile version