रिटायर्ड प्रिंसिपल के गले से चेन छीन कर भाग रहे बदमाशो को आसपास मौजूद लोगों ने धरदबोचा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर मैं बदमाश आए दिन लूट की वारदातों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी और अब जनता की जागरूकता के चलते ऐसे बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है जहां रिटायर्ड प्रिंसिपल की गले से चेन लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को राहगीरों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।

दरअसल राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के श्री कॉल सिटी कॉलोनी में पैदल अपने घर जा रही रिटायर्ड प्रिंसिपल साधना भावसार अचानक दो बाइक सवार बदमाश आए और महिला को रोककर एक फोन लगाने के लिए कहने लगे और अचानक से गले में मौजूद दो तोले की चेन छीन कर भागने लगे कि तभी शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने दोनों ही बदमाशों को धर दबोचा जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही बदमाशों को हिरासत में ले लिया है पूछताछ में आरोपियों ने चेतन उर्फ छोटू चौधरी दूसरा आकाश पवार अपना नाम बताया जिन पर पूर्व में भी लूट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज है फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पुलिस और अन्य थाना क्षेत्रों में हुई चेन स्नेचिंग की वारदातों के मामलों में पूछताछ कर रही है पुलिस को उम्मीद है कि शहर में अन्य और भी घटनाओं में इन्हीं बदमाशों ने अंजाम दिया होगा आने वाले समय में पुलिस कई और बड़े खुलासे कर सकती है।

Exit mobile version