कंप्यूटर दुकान मे काम कर रहे 2 कर्मचारी कंप्यूटर के पार्ट्स करते थे गायब दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अपने ही मालिक की दुकान में कई दिनों से कंप्यूटर के पार्ट्स चोरी कर रहे 2 कर्मचारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपीयो द्वारा चोरी किए गए कंप्यूटर पार्ट्स किए बरामद।

दरअसल मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र के सिल्वर मॉल में मौजूद कंप्यूटर शॉप दुकान संचालक राजेश नपावलिया मैं थाने पर शिकायत की थी कि उनकी दुकान की ऑडिट करने पर कंप्यूटर के कई महंगे पार्ट्स उनकी दुकान से गायब है और वही उनके दोनों काम करने वाले कर्मचारियों पर उन्होंने शक जताया था जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शक के आधार पर दोनों कर्मचारी बसंत उर्फ पप्पू और पिंटू बैरवा थाने बुलाया सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चुराई की कंप्यूटर पार्ट्स और हार्ड डिक्स घर में छुपाना बताइ है। इस पर पुलिस ने घर पर दबिश देकर चोरी किए गए माल को बरामद किया है आगे की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version