प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट भी इंदौर के इस्कॉन मंदिर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व 30 अगस्त को मनाया जाएगा इस अवसर पर देशभर के विभिन्न मंदिरों में तैयारियां हो रही हैं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट भी इंदौर के इस्कॉन मंदिर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया

कृष्ण जन्माष्टमी, जिसे केवल जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है, एक वार्षिक हिंदू त्योहार है जो विष्णुजी के दशावतारों में से आठवें और चौबीस अवतारों में से बाईसवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म का जश्न मनाता है। यह हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, कृष्ण पक्ष के आठवें दिन को श्रावण या भाद्रपद में मनाया जाता है इंदौर में मिल जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है इंदौर के इस्कॉन मंदिर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट इस्कॉन मंदिर पहुंचे और वाह की तैयारियों का जायजा लिया साथ ही उन्होंने वहां राधा गोविंद की आरती की

वहीं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस्कॉन मंदिर गुरुकुल के छात्रों के साथ भजन भी किया और जमकर थिरके

वही इंदौर इस्कॉन मंदिर के प्रभारी गुरुदेव महामना ने बताया कि जन्माष्टमी का पर्व सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा और कोविड- प्रोटोकॉल के सभी नियमों का पालन किया जाएगा जन्माष्टमी पर्व पर भक्त ऑनलाइन मंदिर के दर्शन कर सकते हैं

- Advertisement -
Exit mobile version