भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिडिया से की चर्चा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर रखा अपना पक्ष

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वथानी श्रीनिवासन ने रविवार को इंदौर में मिडिया से चर्चा की और इंदौर शहर की स्वच्छता की तारीफ़ की साथ ही देश के कई मुद्दों पर बेबाकी से जवाब भी दिए|

दरअसल अखिल भारतीय महिला समन्वयसमन्वय समिति की राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने आईं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वथानी श्रीनिवासन ने रविवार को भाजपा कार्यालय पर मिडिया से चर्चा की | मिडिया से चर्चा में करने में श्रीनिवासन को स्पष्ट हिंदी ना बल पाने के कारण कुछ समस्या हुई लेकिन उन्होंने बेबाकी से मीडिया के सावालों के जवाब दिए | श्रीनिवासन ने कहा कि इंदौर के निवासियों का ही जस्बा है जिसके कारण आज स्वच्छता में चार बार सफलता हासिल कर चूका है वहीँ उन्होंने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए इंदौर के नागरिकों का अभिवादन किया| श्रीनिवासन ने कहा कि में महिलाओं के कार्यक्रम में शामिल होने आई हूँ जिसमे महिला मोर्चा की भागीदारी है।उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपानीत सरकार ने तय किया है कि महिलाओं के लिए उत्थान के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएं। देश के प्रधानमंत्री मोदी खुद इन कार्यक्रमों का समय समय पर निरीक्षण करते रहते हैं। श्रीनिवासन ने मोदी सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा कि मोदी सरकार में भारत की महिलाओं को कई सुविधाएं मिली हैं महिलाएं भी आज पुरुषों के बराबर में खड़ी हैं केंद्र सरकार ने महिलाओं के जो बैंक खाते खोले है जो रिकार्ड बन चूका है उज्वला योजना हो या अन्य कई योजनाएं से महिलाओं को सुद्रढ़ बनाया गया है। यही नहीं कोविड के दौर में भी महिलाओं को कई सुविधाएं दी गई हैं, अनाज हो या परिवारों को चलाने के अन्य सुविधाएं, केंद्र और राज्य सरकार ने सभी उपलब्ध कराया है।
हिंदी ना बोल पाने के प्रश्न पर उन्होंने भाजपा को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक दक्षिण भारतीय महिला को पार्टी का अध्यक्ष बनाया लेकिन हिंदी ठीक से नहीं बोल पाने के कारण पार्टी की अन्य महिला कार्यकर्ता सहयोग करती हैं।

श्रीनिवासन ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि अफगानिस्तान में फैले आतंक के बीच महिला और बच्चों के अधिकारों पर कोई भी देश बात नहीं करता है लेकिन भारत ने अपनी तरह से सभी तरह से सभी भारतीय नागरिकों की मदद करने के लिए पूरे प्रयास किए हैं।

Exit mobile version