इंदौर की गांधी हॉल का जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो चुका है और अब गांधी हाल को किस तरह से उपयोग में लाया जा सके इसको लेकर निगमायुक्त प्रतिभा पालने गांधी हाल का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बताया कि गांधी हाल ऐतिहासिक धरोहर है और शहर के बीचो बीच मौजूद है और इसका उद्देश्य यह है कि इसके आसपास की खाली जमीन का किस तरह से उपयोग में लाया जा सके साथ ऐतिहासिक इमारत का उपयोग किया जा सके इसको लेकर जल्द ही कार्य योजना बनाई जाएगी ।
गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी के तहत इंदौर की ऐतिहासिक धरोहरों को एक बार फिर जीर्णोद्धार कर नया स्वरूप दिया जा रहा है जिसमें इंदौर का हृदय स्थल राजवाड़ा, लाल बाग पैलेस, मराठी स्कूल, गांधी हॉल गोपाल मंदिर सहित कई ऐतिहासिक धरोहरों को जीर्णोद्धार के बाद किस तरह से उपयोग में लाया जा सके इसको लेकर लगातार शहर के प्रबुद्ध जनों और वरिष्ठ लोगों से चर्चाएं भी की जा रही है।
