कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी को हल्के में लेने वाले लाखों लोगों को अपनी जानें गंवानी पड़ गई।
इसी कड़ी में एक ऐसे शख्स की मौत हो गई जिसने मास्क के खिलाफ एंटी मास्क आंदोलन तक चला दिया था। यह शख्स कई दिनों से कोरोना वायरस से पीड़ित था और अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया। इनकी पत्नी ने प्रेस को यह जानकारी दी।
दरअसल, यह शख्स अमेरिका के टेक्सास का है। एजेंसियों की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स का नाम कैलेब वालेस है।
कैलेब ने कोरोनोवायरस महामारी के चरम समय पर एक आंदोलन खड़ा कर दिया था। उनका तर्क था कि जबरदस्ती मास्क पहनने को कहा जा रहा है और यह लोगों की आजादी के खिलाफ है। उन्होंने सेंट्रल टेक्सास तमाम ग्रुपों का नेतृत्व करते हुए इस आंदोलन की अगुवाई की थी।
कालेब वालेस ने कोरोनो वायरस महामारी के दौरान मास्क पहनने और दूसरी कई तरह की पाबंदिया सरकार की ओर से लगाए जाने के बाद इसका जमकर विरोध किया था। उन्होंने एक सगंठन बनाया था और उसके तले बीते साल जुलाई में सेंट्रल टेक्सास में मास्क के विरोध में एक बड़ा मार्च निकाला था। इसे उन्होंने फ्रीडम रैली का नाम दिया था। जिसकी अगुवाई कालेब ने ही की थी।
