छत्रीपुरा पुलिस ने एसपी से मिले निर्देश के बाद पॉलिसी कराने वाले एक एलआईसी एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने एजेंट पर पैसे लेने के बावजूद पॉलिसी न करने का आरोप लगाया था।
मंगलवार को डीआईजी कार्यालय पर हुई जनसुनवाई में कैलाश चंद्र खंडेलवाल अपनी दिव्यांग बच्ची को लेकर पहुंचा था। जहां उन्होने
अधिकारियों को शिकायत की थी कि एलआईसी एजेंट का काम करने वाले राजेश राठौर को उन्होंने अपनी बच्ची, पत्नी और खुद की पॉलिसी के लिए रुपए दिए थे। आवेदक के अनुसार एलआईसी एजेंट से उन्होंने पूर्व में भी पॉलिसी ली थी। इसी विश्वास के चलते उन्होंने अन्य पॉलिसी को लेकर भी एजेंट को रुपए दे दिए लेकिन एजेंट ने ना तो पॉलिसी की और ना ही रुपए वापस लौटाए हैं। आवेदक द्वारा विरोध करने पर एजेंट ने उन्हे चेक दिए थे, जो कि बाउंस हो गए। वहीं आवेदक द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस ने बीमा एजेंट के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। एसपी महेशचंद्र जैन के अनुसार आवेदक द्वारा जो पता बताया गया था, उस पते पर एलआईसी एजेंट नहीं मिला है, ऐसे में थाना प्रभारी को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए हैं।
महेश चंद जैन, एसपी
