युवक ने खुद को किया आग के हवाले , युवक की इलाज़ के दोरान मोत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राऊ थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले एक युवक ने खुद पर घासलेट डालकर आत्मदाह कर लिया। गंभीर हालत में युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राऊ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

राऊ थाना पुलिस के अनुसार मृतक का नाम जसवेद्रसिंह है। दरअसल युवक राऊ स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। 4 साल पूर्व उसकी शादी हुई थी लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ ना रहते हुए अपने गांव सागर में रहती थी। बुधवार की रात युवक ने अपने घर के बाहर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को गंभीर हालत में एम् वाय अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

महेश सिंह चौहान जांच अधिकारी

राऊ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

- Advertisement -
Exit mobile version